फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 359 परिषदीय विद्यालयों में बनेगा लर्निंग कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का मन लगा रहे। खेल-खेल में पढ़ाई करने से वह प्रसन्न रहें। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग 359 ऐसे परिषदीय विद्यालयों में लर्निंग कॉर्नर तैयार करेगा। जिनके परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इससे बच्चों को आसान तरीके से पढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शासन स्तर से 29.11 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। प्रति विद्यालय 8110 रुपये की दर से विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में भेज दिया गया है। जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। विद्यालयों के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों में पढ़ाई करने की रुचि जागृत हो, इसे लेकर तमाम कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। बच्चों को पढ़ाने के साथ ही उन्हें खेलने व मौज मस्ती करने की भी योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें