ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शुक्रवार को जिला स्काउट गाइड संगठन आयुक्त चंद्रेश और प्रशिक्षक विजय कुमार त्यागी ने खोज के चिह्न, हाईक वर्णन, बंधन, प्राथमिक चिकित्सा सहित स्टेचर, पट्टी बांधना, दिशा का ज्ञान, मैपिंग आदि के बारे में बताया। प्रशिक्षुओं ने भोजन का मेन्यू बनाना सीखा। इस मौके पर विभाग प्रभारी डॉ. जय प्रकाश शर्मा, डॉ.लोकपति त्रिपाठी, डॉ.सुधीर कुमार रंजन, डॉ.मोनिका सरोज, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ.संतोष कुमार आर्य, डॉ. दीप्ति कमल कश्यप, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।