क्षेत्र के भिदिउरा गांव स्थित चित्रकूट अखंडाश्रम परिसर में स्थित मंदिर पर नवरात्र के कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को समाजसेवी भोलानाथ शुक्ला ने किया।
शुक्ला ने कहा कि जनप्रतिनिधि गांव, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र की जनता के वोट से विजयी होते हैं लेकिन वह अंबेडकर और लोहिया समेत अन्य गांव का नामकरण कर विकास करने की बात कहकर बांट देते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि विकास का पैसा कुछ चुनिंदा लोगों पर ही खर्च करते हैं जिससे गांव का समुचित विकास नहीं हो पाता। भाजपा नेता डा. राकेश दूबे ने कहा कि श्री शुक्ला की ओर से जिले को आदर्श बनाने की मंशा सराहनीय है।
श्री शुक्ला ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एक लाख,चार सोलर लाइट देने की घोषणाकी। संचालन डा. राजकुमार पाठक ने किया। रत्नाकर, रजनीश, उदल सरोज, संजय, अशोक, रामनाथ, शिकारी, मुरारी, हरिशंकर, गोविंद शर्मा, मिलन प्रजापति, छेदीलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।