फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाविक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। रामपुर घाट पर सोमवार को नाव से गंगा में गिरकर युवक की हुई मौत के मामले में नाविक और ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ गई है। मंगलवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाविक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि मनीष शर्मा 18 पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी जोपा-मिर्जापुर सोमवार को बहन की विदाई कसियापुर से कराकर नाव से गंगा पार हो रहा था। ओवरलोड के कारण जब नाव बीच मझधार में पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और झटका लगने से मनीष गंगा में गिर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों के प्रयास से करीब पांच घंटे के बाद उसका शव मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाविक विनोद कुमार पुत्र विजयी माझी और ठेकेदार रामदुलार पुत्र मिठाईलाल निवासी रामपुर घाट के खिलाफ धारा 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया। उधर पीपा पुल में लोक निर्माण विभाग की ओर से हो रही देरी पर लोगों ने नाराजगी जताई। नागरिकों ने कहा कि यदि पुल का निर्माण हो गया होता तो इस तरह की घटनाओं से मुक्ति मिल जाती और नाविकों की मनमानी भी रुकती लेकिन विभाग 10 पीपे के चक्कर में निर्माण कार्य को अधर में लटकाकर जल समाधि की घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें