गुरूवार को दोपहर ताजियादार अ्पने अपने ताजिए लेकर कर्बला जाकर दफन करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है।
बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में युवक चेहल्लुम की तैयारियों में लगे रहे। देर रात तक गुलाम ईसापुर, तकिया कल्लन शाह, चक मीराशाह, सिविल लाईन जलालपुर, पश्चिम तरफ, जमुंद, दरोपुर, बधवा नईबस्ती, नूरेइस्लामपुर,.पचभैया, आलमपुर, नुरखांपुर, गुलालतारा आदि में ताजियादार ताजियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे लोगों को ताजिए लेकर तकिया कल्लन शाह पहुंचने को कहा गया है जहां से कर्बला को रवाना होंगे।
मोहल्ला गुलाम ईसापुर में ताजिया बनाने में लगे 14 वर्षीय वाजिद अली भी लगा हुआ है। उसके साथ उसके कई हमउम्र हैं जो जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उसने बताया कि वह थर्माकोल का प्रयोग कर अपने ताजिए को बेहतरीन लुक देने में लगा है।
उधर सीओ भदोही एपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जुलूस के साथ साथ फोर्स रहेगी। अराजक तत्वों से से सख्ती से निपटा जाएगा।