फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक ताजियों को अंतिम रूप देते रहे युवक

Thu, 03 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 गुरूवार को दोपहर ताजियादार अ्पने अपने ताजिए लेकर कर्बला जाकर दफन करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है।
विज्ञापन



बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में युवक चेहल्लुम की तैयारियों में लगे रहे। देर रात तक गुलाम ईसापुर, तकिया कल्लन शाह, चक मीराशाह, सिविल लाईन जलालपुर, पश्चिम तरफ, जमुंद, दरोपुर, बधवा नईबस्ती, नूरेइस्लामपुर,.पचभैया, आलमपुर, नुरखांपुर, गुलालतारा आदि में ताजियादार ताजियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे लोगों को ताजिए लेकर तकिया कल्लन शाह पहुंचने को कहा गया है जहां से कर्बला को रवाना होंगे।

 मोहल्ला गुलाम ईसापुर में ताजिया बनाने में लगे 14 वर्षीय वाजिद अली भी लगा हुआ है। उसके साथ उसके कई हमउम्र  हैं जो जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उसने बताया कि वह थर्माकोल का प्रयोग कर अपने ताजिए को बेहतरीन लुक देने में लगा है।
विज्ञापन

उधर सीओ भदोही एपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जुलूस के साथ साथ फोर्स रहेगी। अराजक तत्वों से से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें