फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहीं मिल रही पट्टे की जमीन, कैसे होगा आवास निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के दरवांसी गांव निवासी गीता देवी के आवास का पैसा दो साल से रुका है। आवास निर्माण के लिए जमीन न होने के कारण मजबूरी में वह एक बगीचे में आश्रय ली हुई है। उसने जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार पट्टे की भूमि आवंटन के लिए गुहार लगाई, लेकिन अब तक उसे जमीन आवंटित नहीं हो सका। जिससे वह पूरे परिवार के साथ एक बगीचे में झोपड़ी बनाकर आश्रय ली हुई है। दरवासी की निवासी गीता के परिवार में कुल 12 सदस्य है। दो साल पहले उसे आवास निर्माण के लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत पैसा पास हुआ। जमीन नहीं होने के कारण आवास का पैसा आने के बाद भी उसका आवास निर्माण नहीं हो सका। पट्टे की भूमि आवंटन के लिए उसने कई बार डीएम, सीडीओ, एसडीएम सदर, डीपीआरओ, बीडीओ के यहां गुहार लगाई, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हो सकी है। जिसके कारण जंगीगंज रेलवे हाल्ट के ठीक सामने एक व्यक्ति के बगीचे में परिवार के साथ आश्रय लिया है। बीडीओ डीघ धनराज कोटार्य ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष तक पहुंच कर मामले का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें