फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रही शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी (भदोही)। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रही एक शिक्षिका को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने निलंबित कर दिया। अंतिम जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भदोही को नामित करते हुए बीआरसी संबद्ध किया। भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय माधोरामपुर की सहायक अध्यापिका नीलम मौर्य के पूर्व मध्यमा का अंकपत्र और प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए 14 फरवरी 2023 को बेसिक शिक्षा विभाग ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को भेजा था। 10 मई को संपूर्णानंद से सत्यापन रिपोर्ट भेजी गई। इसमें नीलम मौर्य ने जिस अंकपत्र के सहारे नौकरी प्राप्त की है, उसमें किसी दूसरी महिला का नाम दिख रहा है। जांच में फर्जीवाड़ा मिलने पर बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि अंतिम जांच के लिए बीईओ भदोही चंद्रशेखर को नामित किया गया है। 15 दिन में जांच रिपोर्ट पूरी कर आरोपपत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें