फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार में फंसे लेखपाल को किया जाएगा निलंबित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे मैलोना के लेखपाल मुरली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब उस पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस ने जहां मामले की विवेचना शुरू कर दी है, वहीं एक से दो दिन में निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहसस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जन सुनवाई के दौरान मैलोना की महिला नीलम चौबे प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचीं। उन्होंने हल्का लेखपाल मुरली पर 85 हजार रुपये लेने के बाद भी वरासत में नाम न दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने तहरीर में बताया कि उनके ससुर के निधन के बाद उनके पति का नाम कूटरचना कर नहीं चढ़ाया गया। इसके लिए रुपये भी दिए गए। जमीन पर उनके चाचा हरिश्चंद्र का ही नाम चढ़ाया गया।शिकायत के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर पुलिस आरोपी लेखपाल को कोतवाली ज्ञानपुर ले गई। जहां देर शाम धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। अब लेखपाल पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम को निर्देश दिया गया है। डीएम शैलेष कुमार का कहना है कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। लेखपाल मुरली को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें