फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 21 आरआरसी निर्माण के लिए नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इसमें एकल शौचालय, आरआरसी निर्माण और मॉडल गांव की प्रगति जानी गई। जिला पंचायती राज अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि पिछले माह की बैठक में 89 आरआरसी के सापेक्ष 21 के लिए जमीन नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए कि जिन गांवों में जमीन नहीं मिल रही है वहां उपलब्ध कराएं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में शौचालय निर्माण के लक्ष्य 15 हजार के सापेक्ष 11,633 लाभार्थियों को प्रथम किस्त भेजी जा चुकी है। 302 मॉडल गांवों में 62.40 प्रतिशत धनराशि अब तक खर्च की जा चुकी है। पंचायत सहायकों के माध्यम से पूर्व में निर्मित कराए गए शौचालयों में रेट्रोफिटिंग का 96.13 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य कराया जा चुका है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें