जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर ब्लॉक के 10 सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने समितियों पर खाद की उपलब्धता की हकीकत देखी। सचिवों को निर्देश दिया कि तिलहनी, दलहनी फसलों की बोआई शुरू हो गई है, जिससे किसानों को डीएपी, एनपीके की जरूरत पड़ेगी। इसलिए जिन समितियों पर अभी खाद नहीं हैं, वह गोदाम से मंगा लें।
दलहन, तिलहन और गेहूं के बीज राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसान 50 प्रतिशत कृषक अंश जमा कर केंद्रो से बीज प्राप्त कर लें। सचिव प्रतिदिन समय से सोसाइटी खोलें और किसानों को खाद उपलब्ध कराएं। जिन सचिवों के पास दो समितियों का चार्ज है वह रोटेशन बनाकर आएं। कहा कि अगर खाद मिलने में दिक्कत हो रही है तो कंट्रोल नंबर 7800341675 पर अपनी समस्या की सूचना किसान दे सकते हैं।