फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार भदोही आ चुके थे लालजी टंडन

विज्ञापन
सीतामढ़ी क्षेत्र के डेंगुरपुर पीपा पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा नेता गोरखनाथ पांडेय के सा - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मध्य प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन का भदोही जिले से उल्लेखनीय सरोकार रहा है। वह दो बार जिले का दौरा कर चुके थे। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए वह वर्ष 2000 और 2002 में भदोही जिले में आए थे। 2000 में सीतामढ़ी में गंगा घाट पर बने सरकारी गेस्ट हाउस और 2002 में डेंगुरपुर पीपा पुल का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार को 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। यह खबर मिलते ही यहां भाजपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई। जिन-जिन से उनका प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सरोकार रहा है, उन सभी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता श्रीनिवास चतुर्वेदी ने पुराना संस्मरण याद करते हुए बताया कि 2000 में रामप्रकाश गुप्त की सरकार में बतौर मंत्री वह पहली बार भदोही जिले में आए थे। सीतामढ़ी में निर्मित सरकारी गेस्ट हाउस का उद्घाटन उनके हाथों किया गया था। उस समय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख की हैसियत से छात्रनेता चतुर्वेदी भी मंच पर थे। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी के लवकुश इंटर कॉलेज में उनका हेलीकॉप्टर उतरा था। उद्घाटन के बाद वह सीधे लखनऊ रवाना हो गए थे। इसके बाद फरवरी 2002 में डेंगुरपुर पीपा पुल के उद्घाटन के लिए भी टंडन भदोही जिले में आए थे। उस समय उन्होंने भदोही जिले के राजनीतिक भविष्य पर अपना दृष्टिकोण तत्कालीन नेताओं के साथ साझा किया था। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि तब वह प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे। टंडन के निधन पर भाजपा से जुड़े लोग उनके सियासी सामर्थ्य और सामंजस्य की चर्चा करते और दाद देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें