रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। मुरली मनोहर की प्रतिमा सजाकर भक्तों ने पूजन अर्चन किया। महिलाओें ने सोहर गाए और लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। बीजपुर बाजार के श्रीराम चौक पर भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर वाराणसी से आए कलाकारों ने भजनों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आचार्य भोलानाथ पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर भोग लगाकर महाप्रसाद कार्यक्रम की शुरुआत कराया।
बीजपुर बाजार के व्यवसायी और भक्तों ने दोपहर से शाम तक छठी के महाप्रसाद में कढ़ी, चावल, सब्जी, बूंदी का महाप्रसाद भक्तों को खिलाया। इस मौके पर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह, लल्लन सिंह, गिरिजाशंकर पांडेय,शिवधारी गुप्ता, जसवंत सिंह, रवींद्र गुप्ता, विनोद गर्ग, जुगुल किशोर तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन धनंजय शर्मा ने किया।