फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फाॅगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में फाॅगिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। पालिका के बनकट इलाके में इन दिनों मच्छरों की भरमार देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार इसको लेकर नगर पालिका में शिकायत कर फाॅगिंग की मांग की गई, लेकिन एक बार भी नगर पालिका द्वारा मच्छर की दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। बताया कि इससे मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की संभावना है। स्थानीय भुआल धर दुबे, अभय धर दुबे, मनीराम विश्वकर्मा, भोले पाल, विपिन उपाध्याय, अनुभव उपाध्याय आदि ने पालिका से दवा के छिड़काव की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें