सुरियावां कोतवाली के गड़ेरिया गांव में डाकिया से मारपीट के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। कपूरीपट्टी निवासी सियाराम विश्वकर्मा ने बताया कि वे पोस्ट ऑफिस में डाकिया हैं। पांच मार्च को मोढ पोस्ट ऑफिस से पत्र निकालकर गड़ेरियापुर में लोगों को देने गया था। आरोप लगाया कि वहां कौशल, बिघडु और प्रेमशंकर ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे उन्हें चोट आई। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
संवाद