फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कच्ची दीवार ढहने से नींव की मिट्टी निकाल रहे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत कार्पेट सिटी पुलिस चौकी क्षेत्र के अभयनपुर में रविवार को पुराने कच्चे मकान की नींव से ईंट निकालने के दौरान दीवार ढह गई। इसमें दबकर नींव से मिट्टी निकाल रहे मजदूर की मौत हो गई। मलबे से मजदूर को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। लोगों की मानें तो मलबे से निकाल कर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार चौहान ने मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के अभयनपुर गांव में पन्ना सरोज के मकान का कुछ हिस्सा सड़क के लिए मापी गई जमीन के हिस्से में आ रहा था। जिसे गिराने के लिए उन्होंने सुरियावां के नजरपुर निवासी मुन्नालाल मौर्य (30) बतौर मजदूर लगाया था। इस बीच धीरे-धीरे कमजोर हो रही कच्ची दीवार अचानक भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। अचानक दीवार गिरते ही मौके पर लोग मदद के लिए दौड़ भाग करने लगे।
जेसीबी से मिट्टी को हटाकर मुन्ना लाल को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। सूचना पर सीओ तहसीलदार संजय कुमार कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनाक्रम की जांच की गई। सीओ ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



आंखों से रुक नहीं रही थी आंसुओं की धार
मलबे में दबकर जैसे ही मुन्ना लाल के मौत की खबर उसके घर पहुंची परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। लोग रोते-बिलखते स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घर वालों की आंखों से आंसू की धार रुकने का नाम नहीं ले रही थी। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्रियां थीं। मृतक की पत्नी बार बार बच्चों के सर पर हाथ फेर कर कह रही थी कि अब बच्चों का भरणपोषण कैसे होगा। मौके पर जुटे लोगों ने बताया कि मुन्नालाल किराये पर भदोही मे ही रहता था और पन्ना सरोज के ही यहां रहकर भदोही में मजदूरी करता था। गांव के प्रधान शिवशंकर यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें