फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में रिकॉर्ड 1779 की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में रिकॉर्ड मरीज पहुंचे। बदलते मौसम का असर रहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर पहली बार 1779 मरीजों की ओपीडी हुई। मेले में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट मोड में दिखे। सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर और उल्टी-दस्त की समस्या के पहुंचे।
विज्ञापन

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले में मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके पहले रविवार को 1517 मरीजों का उपचार हुआ। इस रविवार को फिर भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में 10 डाक्टरों ने 486 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया। स्वास्थ्य केंद्रों पर 747 पुरुष, 632 महिलाएं और 400 बच्चों का उपचार हुआ। खास बात है कि मौसम बदलने का असर बच्चों पर अधिक देखने को मिलता है, लेकिन यहां बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष बीमार पड़ रहे हैं।
मेले में सर्दी, जुकाम के अलावा वायरल फीवर और पेट दर्द जैसी बीमारी के मरीज पहुंचे। पूरे जिले में 40 डॉक्टर और 132 पैरामेडिकल स्टाफ की टीम लगाई गई थी। पीएचसी सेमराधपुर में 63 मरीजों का उपचार हुआ। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिय रंजन तिवारी ने बताया कि मरीजों की जांच कर दवाई उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

सर्रोई पीएचसी पर दो बजे तक 65 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शशि कला द्विवेदी ने बताया कि इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सजग रहने की जरूरत है। इसी तरह चकटोडर, कसियापुर, लालानगर, हरिहरपुर, करियावं, कटरा, जयरामपुर, लालानगर, अर्बन पीएचसी नई बाजार, गोपीगंज पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें