फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक दूसरे की संस्कृति से परिचित हुए केवी के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर केवी के छात्रों ने अरुणाचल प्रदेश के केंद्रीय विद्यालय पासीघाट के बच्चों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बात की। इसके माध्यम से बच्चों ने एक दूसरे के रहन सहन, खान पान, भाषा और संस्कृति से परिचित हुए।
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत दोनों केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्रीय विद्यालय पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से भाषा संगम के तहत कक्षा नौवीं की सृजा सिंह और राजनंदनी चौरसिया ने अरुणाचल की स्थानीय भाषा निशि में वार्तालाप कर भाषाई विविधता के महत्त्व को प्रतिपादित किया। 11वीं की न्यासा पांडेय ने कजरी लोकनृत्य से, तो इशिका शर्मा ने विभिन्न कलाओं के माध्यम से अरूणांचल की विशिष्टता को व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने एक- दूसरे राज्य के लोक गीत, लोक नृत्य , ऐतिहासिक धरोहरों को बड़े ही मनमोहक प्रस्तुति की। कार्यक्र्रम का संचालन केवी पीडीडीूय नगर की तरफ से आकांक्षा मिश्रा और केवी पासीघाट की ओर से बरखा यादव ने किया। इस अवसर पर केवी पासीघाट के शिक्षक रजनी सिन्हा, प्रवीण, प्रभारी प्राचार्य शमशेर पटेल और केवी पीडीडीयू नगर के प्राचार्य कौशल कुमार भारती ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मिडिया प्रभारी चारु भारद्वाज, शिल्पा सक्सेना, शालिनी मिश्रा, आनंद कुमार, रोहित कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी चंद्रभूषण प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें