फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आज नहीं चलेंगी रहेगी केवी और सारनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण शनिवार को जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं। रेलवे प्रशासन ने रविवार काशी विश्वनाथ 15128, सारनाथ 15159 और सोमवार को जनता और सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त कर दी हैं। कड़ाके के ठंड में ट्रेनों की लेटलतीफी से रेलयात्री परेशान है। शनिवार को इस रूट पर चलने वाली कम से कम सात ट्रेनें साढ़े चार घंटे की देरी से चलीं। स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि पुरी से आनंद विराह जाने वाली 12875 नीलांचल एक्सप्रेस 4.30 घंटे और नई दिल्ली से चलकर बनारस वाली 15128 केवी एक्सप्रेस 4.20 घंटे सर्वाधिक की देरी से आईं।। इसके अलावा ग्वालियर-बनारस 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 3 घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल सवा तीन घंटे, 22542 आनंद विहार-पुरी गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से भदोही स्टेशन पर पहुंची। बताया कि ट्रेनें लेटलतीफी के कारण निरस्त की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें