भदोही। जंघई-भदोही रेल मार्ग पर शनिवार को दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 3.50 घंटे देर से भदोही स्टेशन पहुंची। इसमे नई दिल्ली से बनारस जाने वाली 15128 केवी एक्सप्रेस तथा दूसरी पुरी से आनंद विहार जाने वाली 12875 नीलांचल एक्सप्रेस रही। ट्रेनों के देर होने से यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
उधर स्टेशन अधिकारियों ने दावा किया कि एक दो ट्रेनों को छोड़ दें तो अधिकतर ट्रेनें समय पर हैं। पहले से अब ट्रेनों के परिचालन में काफी सुधार है। 15128 केवी के भदोही पहुंचने का समय तड़के 2.23 बजे पहुंचने का है लेकिन ट्रेन 3.50 घंटे लेट सुबह 6.27 बजे पहुंची।
इसी प्रकार से 12875 नीलांचल एक्सप्रेस के भदोही पहुंचने का समय है सुबह 8.08 बजे लेकिन ट्रेन लगभग 3.42 घंटे लेट 10.34 बजे भदोही पहुंची। अन्य ट्रेनों में सभी ट्रेनें अधिकतम 40 से 45 मिनट तक विलंब से आईं। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने कहा कि अधिकतर ट्रेनों का परिचालन पटरी पर आ गया है। अन्य ट्रेनें के परिचालन में भी सुधार होगा।