सुरियावां के एक गांव में चार साल की बालिका से दुष्कर्म के मामले में विलंब से कार्रवाई के आरोप में कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह से निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर जय प्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई। बुधवार की रात में सुरियावां नगर से सटे एक गांव में चार साल की बालिका को घर से उठाकर युवक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी है। आरोप है कि भोर में बालिका के परिवार और ग्रामीण कोतवाली गए तो उनको भगा दिया गया। गरीब तबके की बालिका के कारण पुलिस पहले प्रकरण को सलटाने में जुटी रही। हालांकि मामला गर्म हुआ तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दुष्कर्म पीड़िता के उपचार और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने के आरोपी निरीक्षक को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।