फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार ने नहीं दिया एमडीएम का राशन,मायूस लौटे वनवासी बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक क्षेत्र के गुआली गांव में शनिवार को वनवासी बच्चों को एमडीएम का राशन नहीं मिला और वह लौट आए। एमडीएम के राशन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को प्राधिकार पत्र दे दिया गया है इसके बाद उन्हें राशन नहीं मिला।
विज्ञापन

अभिभावकों ने चेताया है कि दो दिन में बच्चों को राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बताया कि कक्षा चार की बबीता, चंदन, कक्षा तीन की पारुल, सुषमा देवी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल अभोली में पंजीकृत हैं। कोरोना के चलते स्कूलों में एमडीएम की जगह कनवर्जन कास्ट की धनराशि खाते में और भोजन की जगह कोटे की दुकानों से राशन देने की व्यवस्था है। प्रधानाध्यापक भग्गूराम बिंद ने बताया कि बच्चों को दो प्रतियों में प्राधिकार पत्र देकर राशन से लाभान्वित करने के लिए भेजा गया है। कोटेदार पार्वती देवी ने बताया कि नोडल अधिकारी और आपूर्ति विभाग की ओर से जब तक राशन की उपलब्धता नहीं दी जाएगी तब तक समस्या बनी रहेगी। खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा ने कहा कि बच्चों को राशन प्राधिकार पत्र दिया गया है। उन्हें राशन मिलना चाहिए। गड़बड़ी मिलने पर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें