काशी नरेश विश्वविद्यालय में नशामुक्ति का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत: विवि
। काशी नरेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों ने छात्रों को क्विज में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राममूर्ति ने कहा कि यह समाज के लिए दुख की बात है कि लोग सब कुछ जानते हुए भी नशे की चपेट में आ रहे हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे दोस्तों से दूरी बनाएं जो नशा करते हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीश कुमार उपाध्याय ने नशा मुक्त अभियान की तारीफ की।