फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी को विवि दर्जा दिलाने का करूंगा प्रयास

Thu, 21 May 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग सड़क, कॉमन रूम, शौचालय, हैंडपंप, लाइब्रेरी आदि विकास कार्य के लिए योगदान देने पर कालेज प्रशासन की ओर से माला फूल पहनाकर विधायक का बुधवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान कालेज प्रशासन ने विधायक को महाविद्यालय के विकास में सबसे अधिक योगदान देने वाला राजनेता बताया है। इसके अलावा एक स्वर में विधायक से सभी लोगों ने केएनपीजी को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग की।

इस पर विधायक ने केएनपीजी को विवि दर्जा दिलाने का आश्वासन दिया।


विधायक ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग भी सीएम के पास है, इसलिए केएनपीजी कालेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने में गंभीरता से प्रयास करूंगा।

जिले की जनता का आशीर्वाद रहा तो केएनपीजी कालेज शीघ्र ही विश्वविद्यालय बनेगा। कहा कि विधायक निधि सीमित होने के बावजूद वे विकास कार्य में किसी तरह से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने सपा सरकार की तारीफ और अपनी उपलब्धियां गिनाई ।
उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा की जनता के लिए वह सदैव उपलब्ध रहेंगे।

अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. बी. पांडेय और संचालन डॉ. कमाल अहमद, डॉ. भारतेंदु द्विवेदी ने की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विजय प्रताप सिंह,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, चेयरमैन हीरालाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन घनश्यामदास गुप्ता, दिवाकर शुक्ला, शकील खांदादा, कमलाशंकर महतो, डीपी चतुर्वेदी, डॉ. सविता भरद्वाज, वशिष्ठ मालवीय, डॉ. श्रीनिवास पांडेय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें