फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएनपीजी : पीजी के 16 विषयों में मिलेंगे सीधे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन एमए, एमएससी और एमकाॅम में प्रवेश के लिए तीसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। एमए, एमकाॅम और एमएससी के 16 विषयों में अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश मिलेंगे। वहीं तीन विषयों में मेरिट से दाखिले होंगे। मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राएं तीन दिसंबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, हिंदी, भौतिक विज्ञान और एमकाॅम सहित 16 विषयों में आवेदकों को सीधे प्रवेश मिलेंगे। वहीं, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और जंतु विज्ञान के लिए सामान्य, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस और अनुसूचित जाति वर्ग की अलग-अलग मेरिट बनाई गई है। वनस्पति विज्ञान सामान्य वर्ग में 66.3 से 66.10 तक, पिछड़ा वर्ग में 66.1 से 61.50 तक, एससी वर्ग में 65.68 से 52.67 और ईडब्ल्यूएस में 65 से 63.90 तक है। वहीं, रसायन विज्ञान सामान्य में सामान्य वर्ग के लिए मेरिट नहीं है। पिछड़ा वर्ग 67.56 से 63.70, एससी वर्ग में 67.22 से 43.33 तक, ईडब्ल्यूएस में 67.3 से 63.90 तक और जंतु विज्ञान के सामान्य वर्ग में 69.9 से 68.70 तक, पिछड़ा वग में 68.6 से 66.40 तक, एससी वर्ग में 68.5 से 58.56 तक और ईडब्ल्यूएस में 67.3 से 64.92 वाले आवेदकों को प्रवेश दिया जाएगा। वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंकपत्र, टीसी, चरित्र प्रमाणपत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र के साथ आना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें