फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शादी से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के भिखारीरामपुर निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात हमलवारों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। जहां घर के कुछ दूर पहले ही बदमाशों ने उसपर जानलेवा हमला किया। घायल को भदोही एमबीएस पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुरियावां के भिखारीरामपुर निवासी शिवराम यादव (38) शुक्रवार की शाम किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वह लौट रहे थे। घर पहुंचने ही वाले थे कि घर से कुछ दूर पहले अज्ञात हमलवारों ने उनपे हमला बोल दिया। हमलवारों ने उनके सिर, सीने और हाथ में चाकू से हमला किया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चीख पुकार सुनकर उनका बेटा आलोक घटनास्थल की तरफ दौड़ा। आलोक के मुताबिक उसने तीन बाइक पर सवार छह लोगों को भागते हुए देखा। आनन-फानन में परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने भदोही एमबीएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया। शरीर के कई हिस्से में चाकू लगने के कारण काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। चिकित्सकों ने खून के बहाव को रोककर वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार वे भी घटना के कारण को समझ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे एक शादी में शामिल होकर लौट रहे थे। जहां घर से थोड़ी दूर हमलवारों ने हमला किया। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय कुमार चौहान व कोतवाल अजय सेठ मौके पर पहुंचे और पूछताछ में जुटे रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ का कहना है कि घटना के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। परिजनों से पूछताछ चल रही है। मामले की जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें