फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी रुपम मिश्रा (14) पुत्र भीष्म मिश्रा का शव प्रयागराज-करछना स्थित भीरपुर रेलवे ट्रैक पर पाए जाने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों को रेलवे पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव सौंप दिया।
विज्ञापन

रुपम मिश्रा 15 जुलाई की सुबह साइकिल पर सवार होकर निकला था, लेकिन घर लौटकर नहीं आया। चिंता होने पर परिजन खोजबीन किए, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उसी दिन किशोर का शव भीरपुर रेलवे ट्रैक पर पाकर पुलिस ने अज्ञात मानते हुए पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार की देर शाम शव मिलने की जानकारी जैसे ही परिजन को हुई, वह शनिवार को भोर में ग्राम प्रधान जटाशंकर मिश्र के साथ वहां पहुंचे और शिनाख्त की। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ करछना थाने में तहरीर दी है। मृतक रुपम दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई दिव्यांग है। रुपम की मौत से क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें