फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समृद्धि योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : कुलजीत

विज्ञापन
विकास भवन में पत्रकारों से बात करते राज्य मंत्री कुलजीत सिंह मध्य में। संवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कुलजीत सिंह शनिवार को जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे।
विज्ञापन

विकास भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में बताया कि किसान समृद्धि योजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इसके लागू होने से किसानों को कम समय में और कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा मिल सकेगी। बताया कि योजना में एक एकड़ से अधिक वाले किसानों को 11 प्रतिशत की दर पर छह लाख तक ऋण मिलेगा।
जिसमें पांच प्रतिशत ब्याज सरकार देगी। लघु सिंचाई विभाग की बोरिंग के बाद विद्युत निगम द्वारा कनेक्शन नहीं देने पर मंत्री जी ने निर्देश दिए कि बोरिंग के पश्चात कनेक्शन तत्काल दिए जाएं। मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि औराई तहसील में मत्स्य पालक तालाब पट्टा कार्य हो चुका है, जिसमें 50 मत्स्य पालकों को पट्टा मिला है। मंत्री जी ने मत्स्य प्रभारी एवं तहसीलदार ज्ञानपुर को निर्देश दिए कि ज्ञानपुर एवं भदोही तहसील के मत्स्य पालकों को तालाब पट्टे की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस वेदपुर के विक्रेता सुरेन्द्र पाल ने बताया कि डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरी बेची जा रही है। किसान त्रिवेणी से पूछताछ में भी यही रेट की पुष्टि हुई। इसके बाद वह बैदाखास गोशाला पहुंचे। जहां भूसा, दाना, हरे चारे का प्रबंध ठीक मिला। राजकीय कृषि बीज भंडार घूरीपुर में सरसों, गेहूं आदि बीज उपलब्ध पाया गया। उन्होंने किसान देवराज सिंह, कन्हैया लाल, राम नरेश को सरसों का मिनी किट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें