फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 17 सितम्बर तक ईंट बिक्री नहीं करेंगे भट्ठा संचालक,

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश के ईंट निर्माता 12 सितंबर से 17 सितंबर तक ईंट बिक्री नहीं करेंगे तथा आगामी सीजन में अगले निर्णय तक ईंट भट्ठों का संचालन बंद रखेंगे। इसका फैसला गत दिनों ईंट निर्माता समिति की प्रादेशिक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष मिठाई लाल दुबे ने कहा कि सरकार ने ईंट भट्ठों पर चौतरफा समस्या खड़ी कर दी है। इतना अधिक जीएसटी थोप दिया है कि अब कारोबार चला पाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से कोयले की कीमतें आसमान छू रही है। जबकि मजदूरों, मिट्टी खनन को लेकर बहुत पहले से भट्ठा संचालकों का शोषण जारी है। जिलाध्यक्ष ने जनपद के सभी ईंट भट्ठा मालिकों से ईंट बिक्री रोकने और आगामी सीजन भट्ठा बंद रखने का आह्वान करते हुए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें