फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त महिला से अभद्रता करने में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के डोमनपुर में बच्चा चोर के शक में विक्षिप्त महिला से अभद्रता करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गत मंगलवार की रात डोमनपुर में एक विक्षिप्त महिला संग ग्रामीणों ने अभद्रता की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गोपपुर से रामकृपाल यादव , राजेंद्र यादव, गुड्डू यादव और महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें