फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो : नेशनल स्कूल गेम्स में यूपी टीम में भदोही की दो बालिकाएं चयनित

विज्ञापन
उप्र, अंडर-14 खोखो टीम में चयनित भदोही की आयुषी और शिवानी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
भदोही। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित केकरी (राजस्थान) 16 से 21 जनवरी के बीच होने वाले अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में भदोही की दो बालिकाएं उप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। अयोध्या में आयोजित 15 दिवसीय विशेष कैंप में भाग लेने के बाद मंगलवार की शाम को बालिकाएं केकरी राजस्थान के लिए रवाना हो गईं। कोच सुनील यादव और मंजय यादव ने बताया कि बीते नवंबर महीने में अयोध्या में खो-खो प्रतियोगिता हुई थी। इसमें भदोही के सेवापुर की आयुषी मौर्या और डुड़वा कुकरौठी की शिवानी पटेल ने अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। उसी दौरान प्रदेश टीम की घोषणा हुई थी। जिसमें दोनों को शामिल कर लिया गया था। 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में भाग लेने के लिए अयोध्या में हुए कैंप में भदोही की दोनाें बालिकाओं ने निरंतर 15 दिन तक अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। इसके बाद वे आज से केकरी के लिए रवाना हो गईं। टीम के साथ खो-खो एसोसिएशन के कोच राहुल यादव और सुभाष सिंह साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें