फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गिराई उपकेंद्र में जला पैनल बॉक्स, 24 घंटे से 40 गांव अंधेरे में

विज्ञापन
गिराई पावर हाउस पर जला पैनल। संवाद
विज्ञापन
कौलापुर। गिराई विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की रात 10 बजे पैनल बॉक्स जल गया। इससे कोईरौना, त्रिभुवनपुर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। बीते 24 घंटे से 40 गांव बिजली आपूर्ति बंद है। इससे 80 हजार की आबादी प्रभावित हुई। गिराई पावर हाउस पर मंगलवार को पैनल ठीक करने का प्रयास बिजलीकर्मियों ने किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। नया पैनल मिर्जापुर से मंगाया गया है। कोइरौना, त्रिभुवनपुर फीडर से करीब 40 गांव जुड़े हैं। इन गांवों में बिजली नहीं होने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग सहित अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हुए। जेई राम सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण पैनल जल गया। इसे ठीक करने का प्रयास किया गया। मिर्जापुर से नया पैनल बॉक्स मंगाया गया है। उसे बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें