ऊंज क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को पुरस्कार देते जिला पंचायत अध्यक्ष। स्रोत आयोजक
- फोटो : 1
ऊंज। चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खानापुर और ऊंज के बीच खेला गया। इसमें खानापुर ने ऊंज को 15 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए खानापुर की टीम ने 16.4 ओवर में 175 रन बनाए। इसमें मनोज कुमार ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। जवाब में ऊंज की टीम 160 रन ही बना सकी। मैच का उद्घाटन का समाजसेवी दशरथ यादव ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व डीघ ब्लॉक के प्रभारी प्रमुख मनोज मिश्रा ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार मिश्रा, मोके यादव, सनी सिंह, अमन यादव, अमुल मिश्रा, लेखराज यादव, लकी सिंह, अभिनव कुमार, अजीत यादव, पवन सिंह, सद्दाम अली आदि रहे।