मोढ़ चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
मोढ़। सेवा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मोढ़ चैंपियनशिप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच हुए। इसमें पहले मैच में दर्श इलेवन ने मिर्जापुर को 16 रन और दूसरे मैच में हाईटेक वाराणसी ने पीएसआरएस क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में पांच रनों से शिकस्त दी। पहले मैच में दर्श इलेवन खैरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक राय ने 18 और अनुज सिंह के 14 रनों के बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। मिर्जापुर के गेंदबाज अनिल ने 4 और अमित साहनी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मिर्जापुर के बल्लेबाज रोहित गुप्ता के 21 और आमिर के 10 रनों की बदौलत 10 विकेट खोकर 14.3 में 68 ही बना पाई। दर्श इलेवन खैरा के गेंदबाज अनुज सिंह ने 3 विकेट और हिमांशु ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरे मुकाबले में हाईटेक हॉस्पिटल वाराणसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में अमन शास्त्री के 43 और प्रिंस यादव के 21 रनों की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाया। पीएसआरएस क्रिकेट अकादमी के लिए गेंदबाजी करते हुए अनिकेत चौधरी ने 5 विकेट और अविनाश यादव ने 2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पीएसआरएस क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज ऋषभ सिंह के 31 और अविनाश यादव के 28 रन के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाई। इस दौरान प्रभात सिंह, ऋषि सिंह, राजू दूबे, बाढू सिंह, डी के यादव, प्रेम यादव, जीतेंद्र बिंद, राकेश मौर्या, धर्मराज पाल आदि रहे।