फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रही कटियामारी, लोकल फाल्ट ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
वहिदानगर उपकेंद्र के नया अरता फीडर पर पावर ट्रांसफार्मर में फ्यूज बांधता लाइनमैन। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कटियामारी न रुकने के चलते ट्रांसफार्मरों से फ्यूज उड़ने, शार्टसर्किट से जर्जर तारों के टूट कर गिरने, जंफर छटकने से उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में बीताने को विवश हैं। वहिदानगर उपकेंद्र से संचालित प्रमुख नया अरता फीडर के उपभोक्ता मनोज, रवि, शिवलाल ने बताया कि शुक्रवार की रात ट्रांसफार्मर में लगा फ्यूज उड़ जाने से पूरी रात आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे घरों में न पंखे चल सके न बल्ब जले। छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर के बाहर रहना पड़ा। उपभोक्ता हरिशंकर, बिनोद आदि ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुबह आठ से शाम छह बजे तक जांच अभियान चलाते हैं। क्षेत्रों से हटने पर कटियामारी का दौर इस तरह से शुरू हो जाता है कि रात्रि जांच होने पर कार्रवाई भी भय नहीं रहता। उपकेंद्र चौरी, सुरियावां, औराई-चकापुर, गोपीगंज-गिराई, बभनौटी, ज्ञानपुर नगर, अभोली, पाली, फत्तूपुर, सीतामढ़ी, सेमराध, रमईपुर, अकोढ़ा से चलने वाले के फीडरों की लाइन कब आएगी और चली जाएगी कोई नहीं भांप सकता। कटौती से निजी और सरकारी पेयजल संसाधन पूरी तरह से नहीं चल पाते। शीतल पेयजल के लिए उपभोक्ता मानक के विपरीत चल रहे आरओ प्लांट संचालक पूरा लाभ उठा रहे हैं अधिशासी अभियंता सदर अमर सिंह ने बताया कि कटौती पर अंकुश पाने में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। कटियामारी के खिलाफ अभि यान में तेजी लाई जाएगी। असहनीय गर्मी में दम तोड़ते संसाधनों से पेयजल की व्यवस्था कभी भी औंधें मुंह गिर सकती है। इस सवाल पर अधिशासी अभियंता जलनिगम मुजीब अहमद ने बताया कि हालात को देखते हुए नगर में टैंकर और ग्रामीण क्षेत्र में मामूली तकनीकी गड़बड़ी से बंद हैंडपंप को चालू कराने की मुहिम तेज कर दी गई है। यहां तक कि एक दशक से पेयजलापूर्ति की मांग पर खरा न उतरने वाली 17 पेयजल समूह योजनाएं चलाई जा रही हैं। जून तक 14 नई पेयजल योजनाओं के चालू होते ही ढाई लाख से अधिक घरों में शुद्ध पेयजल की कमी नहीं आने पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें