फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
सुरियावां के सिंहपुर गांव में तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटवाते एसडीएम भदोही चंद्रशेखर। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में अधिकारियों की टीम ने कई स्थानों पर खलिहान, तालाब और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया। इससे कब्जाधारकों में खलबली मची रही। भदोही तहसील के सिंहपुर में एसडीएम चंद्रशेखर और सीओ अजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। यहां पर नौ कब्जाधारकों के कब्जे से तालाब की जमीन मुक्त कराई गई। उनके खिलाफ 16 लाख की क्षतिपूर्ति लगाई गई। ज्ञानपुर तहसील में वंशराज पाल के कब्जे से सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराकर 7500 क्षतिपूर्ति लगाया गया। औराई तहसील के दिघवट गांव में जोखू पटेल के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त कराकर 41 हजार 250 रूपये क्षतिपूर्ति आरोपित किया गया। अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें