फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ई-विद्या पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ाएंगी कस्तूरबा की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिजिटल का दायरा और बढ़ाया जाएगा। स्कूल की स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय से इसका निर्देश दिया गया है। इससे स्कूल टाइम के बाद छात्राएं शैक्षिक गतिविधि से जुड़े ई-विद्या के पांच निशुल्क चैनल देखकर अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं। जिले में कुल छह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें भदोही, ज्ञानपुर, औराई, डीघ और सुरियावां ब्लॉक शामिल है। इन विद्यालयों में 500 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ने के लिए पिछले वर्ष सभी कस्तूरबा विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की गई। अब सभी डिजिटल कक्षाओं को डीटीएच से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग की तरफ से ई-विद्या के पांच चैनल शैक्षिक गतिविधि संबंधित शुरू किए हैं। इन चैनलों के माध्यम से शिक्षा बेहतर करने के साथ गुणवत्ता बढ़ाने संबंधित कार्यक्रम प्रसारित होते हैं जिससे छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होगी और वह नवाचार से परिचित हो सकेंगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि सभी कस्तूरबा स्कूलों को स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश अनुसार, स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने का उद्देश्य यह भी है कि विद्यालय समय के बाद भी छात्राएं ज्ञानवर्धक प्रसारण देख सकें। यह पहल विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए फायदेमंद होगी जो सीमित संसाधनों में रहकर पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें