फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कशल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जद्दूपुर गांव के गदाधारी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा होगी। इसके लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा में शामिल महिलाएं मंगलगीत गाती हुई हरिहर नाथ मंदिर तक पहुंचीं और वहां से जल लेकर कथा स्थल पर आईं।
विज्ञापन

हरिहरनाथ मंदिर की परिक्रमा करने के बाद कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल पर पहुंच कर कलश की स्थापना की गई। कथावाचक संतोष महराज ने वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक कलश स्थापना कराई। उसके बाद अपने प्रवचन में उन्होंने श्रद्धालुओं को गीता के महात्म्य के बारे में बताया। कहा कि गीता में संसार के हर एक प्रश्नों का उत्तर है। भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से निकले इस अमृत वचन के एक-एक शब्द लोगों के जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं। नौ दिवसीय कथा का विश्राम दिवस 16 मई को होगा। मौके पर अनिल पांडेय, सत्यदेव पांडेय, मानस पांडेय, चुन्नु मालवीय, बच्चा मालवीय, मदन दूबे, रुपमणि पांडेय, दीपक पांडेय, अनुप पांडेय, राकेश यादव, अनिल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें