फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवर यात्रा में डीजे बजाने पर रहेगी रोक

Thu, 14 Jul 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
सावन मेला की तैयारियों के मद्देनजर गोपीगंज में जीटी रोड पर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेते डीआईजी रतन कुमार
विज्ञापन
 20 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले में कांवर यात्रा की सुरक्षा का जायजा लेने बृहस्पतिवार को डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव जिले में पहुंचे। वह ऊंज से लेकर बाबूसराय तक पड़ने वाले चौराहे-तिराहे का अवलोकन कर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश अफसरों को दिया। कहा कि सावन में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। डीजे संचालकों का डीजे अभी से जब्त कर लिए जाएं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव गोपीगंज थाने पर पहुंचे। उनके पहुंचने से थाने में खलबली मच गई। थाने का जायजा लेने के बाद एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय के साथ उन्होंने जीटी रोड पर ऊंज से लेकर बाबूसराय तक पड़ने वाले सभी चौराहे-तिराहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने थानाध्यक्षों को हिदायत दी कि जिन-जिन स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाती है, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।

जीटी रोड के किनारे पड़ने वाली मस्जिदों के आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद हो। उन्होंने बताया कि सावन में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। डीजे संचालक सावन शुरू होने से पूर्व ही अपने डीजे थाने में जमा कर दें। कांवर यात्रा के दौरान डीजे बजते पाया गया तो उसे जब्त करने के साथ ही संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को हिदायत दी कि कांवरियों की सुरक्षा में कहीं भी ढील दिखेगी तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एएसपी जियालाल यादव, क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय समेत कई थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें