फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी लेन पर रहेंगे कांवरिया शिविर और दूकानें 

Mon, 18 Jul 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सावन में जीटी रोड पर कांवर यात्रा में शामिल होने वाले भोले भक्तों के लिए यात्रा थोड़ी सुकुनदेय रहेगी। पुलिस-प्रशासन ने इस बार कांवरियों के राहत शिविर और उनसे जुड़े सामान की दूकानों को हाईवे के उत्तरी लेन पर ही रखने की व्यवस्था की है। यह लेन सावन में कांवरियों के लिए आरक्षित रहता है। सामान लेने अथवा शिविर में जाने के लिए सड़क पार करते समय कांवरियों के साथ होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह इंतजाम किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए सुरक्षा बलों के 2000 जवानों को तैनात किया गया है। इसमें पुलिस, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स आदि शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन

सावन मेले के निमित्त सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले को दो जोन और प्रत्येक जोन को छह-छह सेक्टरों में विभाजित करने के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पूरा फोकस जिले की सीमा में पड़ने वाले जीटी रोड के 42 किलोमीटर हिस्से पर रहेगा। 20 जुलाई से शुरू हो रही कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए उनकी जरूरत की दूकानों और कांवरिया सेवा शिविरों को हाईवे के उत्तरी लेन पर ही व्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है। जिलेभर में दूकानों पर एक समान रेट लिस्ट रखी जाएगी। कांवरिया शिविरों में रोशनी की व्यवस्था करने के साथ ही कांवर रखने के लिए स्टैंड और दवा उपचार के इंतजाम भी किए गए हैं। इसके लिए पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जो इमरजेंसी की स्थिति में फौरन दौड़ेगी। जीटी रोड के तीनों थानों पर एक-एक क्यूआरटी (क्विक रेस्क्यू टीम) बनाई गई है। घटना-दुर्घटना की स्थिति में यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। जगह-जगह पानी टैंकर रखवाने के साथ ही दवा-इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम बनाई गई है। सावन महीने भर मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें