सूचना मिलने के बाद पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने उन्हें समझाकर जाम समाप्त कराया। आवंटियों ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
आरोप है कि बिजली विभाग की ओर से एक-एक आवास के आवंटी से हर माह पैसा लिया जाता है।
दिसंबर माह में पैसा न देने पर ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काट दिया गया है। छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से उन्हेें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 1500 आवासों में रहने वाले करीब पांच हजार लोग पानी के लिए परेशान हैं। जरूरी इस चीज को लेकर उनमें परेश्ाानी बढ़ती जा रही है।
लोगों का कहना था कि एक ओर तो वह ठंड से परेशान हैं ऊपर से विभागीय लापरवाही का दंश भी वह भुगतने को मजबूर हैं। रही बात शिकायत की तो विभागीय अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं।
अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्हें हर हाल में समस्याओं का समाधान मिलना चाहिए। कहा कि भीषण ठंड में बिजली न रहने से चोरी का भय बना है।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त कराया।
आश्वासन दिया कि जल्द ही कनेक्शन जोड़वा दिया जाएगा। चक्काजाम करने वालों में सलीम खान, गुड्डू अहमद, करीम, वकील, बल्ले, चंदन, बाबुल, रशीद, बच्चन, मुन्ना, सरवरी बेगम, सलमा, निशा सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर जेई मिथिलेश बिंद ने बताया कि आवासों का बिल बकाया चल रहा है। बिल जमा करने के लिए कहा गया था। बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटा गया है।