फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवर से टकराई कामायनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के आनंद नगर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को शाम पांच बजे जानवर से टकराने से वाराणसी से लोकमान्य तिलक जा रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद जानवर के इंजन में फंसने से प्रेशर डाउन होने से समस्या हुई। खराबी दूर करने के बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन वाराणसी की ओर से लगातार हार्न बजाते हुए आ रही थी। रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी तभी जानवर चपेट में आ गया। जानवर की मौके पर ही मौत होने के साथ वह इंजन में ही फंसा रह गया, जिससे ट्रेन को में तकनीकी खराबी आ गई। स्टेशन अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव का मलबा इंजन में फंसने से इंजन का प्रेशर सिस्टम फेल हो गया। जिससे ट्रेन को रोक कर चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि सहायक चालक के सहयोग से खराबी दूर कर ट्रेन को सवा पांच बजे आगे रवाना किया जा सका। इसके चलते वाराणसी से लखनऊ को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को कुछ देर के लिए परसीपुर स्टेशन पर रोकनी पड़ी। दो ट्रेनों के प्रभावित होने से ट्रेनों में सवार यात्रियों को भारी फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें