फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल अहमद केएनपीजी के नए चीफ प्राक्टर 

Fri, 22 Jul 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉॅ. कमाल अहमद सिद्दीकी कॉलेज के नए चीफ प्राक्टर होंगे। नए शैक्षिक सत्र शुरू होने पर रिक्त चल रह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर बृहस्पतिवार को उन्हें कालेज प्रशासन की ओर से नामित किया गया। चीफ प्राक्टर का पद डॉ. सविता भरद्वाज के प्राचार्य पद पर प्रोन्नत होने के बाद से रिक्त चल रहा था। 
विज्ञापन

प्राचार्य कायार्लय में बृहस्पतिवार को हुई स्टॉफ की बैठक में सर्वसम्माति से चीफ प्राक्टर नामित करने के बाद कला संकायवार प्राक्टरों की नियुक्ति की गई। इसके अलावा शास्ता मंडल में दर्जनभर से अधिक प्राध्यापकों को सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति के बाद बृहस्पतिवार को सभी प्राध्यापकों को जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया। जो कि कॉलेज के प्रशासनिक कार्यों को संपादित करने में सहयोग देंगे। इसमें सभी विभागों के वरिष्ठ प्राध्यापकों के अलावा अन्य भी शामिल किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि प्रशासनिक कार्यो के लिए शास्ता मंडल गठित कर दिया गया है। डॉ. कमाल अहमद को चीफ प्राक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें