फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी: चंदौली ने अमेठी को 48-12 से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। 48वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के पहले दिन चंदौली ने अमेठी को 48-12 से शिकस्त दी। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अभयनपुर भिखारीरामपुर गांव में दो दिवसीय 48वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। डीएम विशाल सिह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच चंदौली और अमेठी के बीच हुआ। इसमें चंदौली ने अमेठी को 32-14 से करारी शिकस्त दी। अब तक कुल 6 टीमों के बीच लीग मैच खेला जा चुका है। देर शाम तक खेल जारी रहा।
विज्ञापन

डीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और प्रतियोगिता कराने वाले आयोजको की सराहना की। पहले दिन कुल 6 लीग मैच खेले गए। इनमें उद्घाटन मैच चंदौली और अमेठी के बीच खेला गया। इसके अलावा प्रयागराज-प्रतापगढ़, भदोही-कौशांबी, मिर्जापुर-सोनभद्र, जौनपुर-हिंडाल्को, रायबरेली-सुल्तानपुर, वाराणसी-चंदौली के बीच जोरदार मुकाबले हुए। उद्घाटन समारोह पर उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश के अलावा कमलेश पटेल ने भी शिरकत की। मौके पर अंतेश मिश्रा, सुंदरम सूंघ रघुवंशी, दीपक पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें