फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद भ्रमण पर आए प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद को प्रार्थनापत्र सौंपकर अमर बहादुर और राकेश कुमार तिवारी ने न्याय की गुहार लगाई। कोइरौना थाना क्षेत्र के नारेपार-मठहां निवासी अमर बहादुर ने आरोप लगाया है कि भूमिधरी जमीन पर मकान का निर्माण कर रहा था। बताया कि मनबढ़ विपक्षियों ने पुलिस से मिलकर व्यवधान उत्पन्न करा दिया। हद तब हो गई जब चौकी प्रभारी सीतामढ़ी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इसी तरह थाना क्षेत्र के बनकट निवासी अमरनाथ तिवारी ने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी मंदिर परिसर में किसी भी निर्माण कार्य पर हाईकोर्ट प्रयागराज ने रोक लगाया है। पुलिस जबरन निर्माण कराने में लगी है और विरोध करने पर मारापीटा जा रहा है। न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मामला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें