फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, 30 जायरीन जख्मी

Wed, 02 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
औराई में दुर्घटना के बाद जलाई गई बस।
विज्ञापन
घोसिया/औराई।थाना क्षेत्र के उगापुर कटेहरा गांव के सामने भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर मंगलवार भोर में जायरीन से भरी बस चालक को झपकी आने से खाई में पलट गई। इससे बस में सवार करीब 70 यात्रियों में 30 से अधिक घायल हो गए। ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर लोगों की मदद की। एसओ औराई सत्येंद्र यादव ने सभी घायलों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इसके बाद एसपी डीपीएन पांडेय, एएसपी जियालाल, सीओ सुशील कुमार, सीएम ओ डॉ.डीके सोनकर, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दिन में लगभग सात बजे बस को आग के हवाले कर दिया। अग्निशमन की टीम ने आग बुझाया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के नरोखर, किरारी, शाहगंज, इनम, गसोई, पगिया, खैराही समेत अन्य गांवों, नगर से गत 26 अक्टूबर को देश के विभिन्न औलियाओं, संतो, फकीरों के दरगाहों पर जियारत के लिए बस नंबर यूपी 66 सी 9618 से सवार होकर जायरीन रवाना हुए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। मिर्जापुर में कंतित शरीफ, शाहगंज में बड़ेपीर, अंबेडकर नगर में मकदूम अशरफ आदि दरगाहों पर जियारत करके मंगलवार भोर में लौट रहे थे। जौनपुर जियारत के बाद रात में औराई रोड से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे। औराई-मिर्जापुर रोड पर भदोही से कुछ आगे बढ़े थे कि उगापुर के पास कटेहरा में चालक को झपकी आने से बस सड़क किनारे पानीभरे कीचड़युक्त करीब 15 फीट गहरी खाई में पलट गई। इससे 30 महिलाएं, बच्चे घायल हुए। वहीं बस में अन्य जायरीनों को भी चोटें आई।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें