फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते अवर अभियंता संवर्ग के जेई - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उप्र के अवर अभियंताओं ने मंगलवार को रामरायपुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। दो दिवसीय होगा ध्यानाकर्षण सत्याग्रह मंगलवार सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक चला। शाम को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को संबोधित मांगपत्र अधीक्षण अभियंता को देकर आंदोलन समाप्त किया। जिला सचिव अभिषेक प्रजापति ने कहा कि अवर अभियंता संवर्ग अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा अनदेखी की जा रही है। कहा सरकार उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है लेकिन बार बार अनुरोध के बाद भी प्रबंधन द्वारा संसाधनों की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। कहा कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदलोन का क्रम जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ईं.उमेश गौतम, ईश्वर शरण सिंह, जयकार पटेल, लवकेश सिंह, प्रमोद चौहान, आनंद प्रकाश, शैलेंद्र मौर्य, संत कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें