फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सितंबर तक रद रहेंगी कई प्रमुख ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के लखनऊ परिमंडल के गंगागंज-रायबरेली-रूपमऊ रेलमार्ग दोहरीकरण व नान इंटरलाकिग कार्य के चलते वाराणसी - लखनऊ वाया जंघई रेल मार्ग प्रभावित रहेगा। इसके चलते इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन या तो रद कर दिया गया है या तो दूसरे रूट से चलाई जाएंगी। रद होने वाली ट्रेनों की सूची में अर्चना एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस और पंजाब मेल ट्रेनों के नाम हैं। भदोही स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि हावड़ा-अमृतसर के मध्य चलने वाली वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस 1 सितंबर से 12 दिन के लिए रद रहेगी। इसी प्रकार देहरादून - वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस को 31 अगस्त से 13 सितंबर तक रद किया गया है। राजेंद्र नगर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस का संचालन भी 1 सितंबर से 13 तक नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कुल दस जोड़ी ट्रेनें रद हुई हैं, जबकि चार ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें