फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों ने गरीब परिवारों को दिया राशन किट

विज्ञापन
ज्ञानपुर के संसारापुर में गरीबों को राशन वितरित करते जिलाजज अनिल कुमार। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर/वहिदानगर। लॉकडाउन के 39वें दिन रविवार को भी लोगों ने गरीब परिवारों में भोजन, राशन और मास्क का वितरण किया। संसारापुर गांव में जिला जज अनिल कुमार, अपर जिला जज पीएन श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने 64 गरीब परिवारों को राशन किट सौंपा। इस मौके लेखपाल बेलाल अहमद अंसारी, अनूप कुमार दुबे, प्रवीण दुबे, सतेंद्र दुबे, गुलाब, जयशंकर आदि रहे।
विज्ञापन

कोरोना आपदा राहत के तहत अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव की उपस्थिति में संसारापुर में 70 परिवार को राशन एवं 50 मास्क वितरित किया। बेरवां पहाड़पुर गांव स्थित हीरानंद पांडेय बालिका इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पं. गोरखनाथ पांडेय ने दर्जनों गरीब परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर लोलारखनाथ पांडेय, त्रयंबकनाथ पांडेय, रविकांत त्रिपाठी, संतोष पांडेय, बालकिशन, रामकुमार, अरविंद , रामकिंकर पांडेय आदि रहे।
गोपीगंज के मीरजापुर रोड स्थित कालीदेवी महाल प्राथमिक स्कूल परिसर में दो सौ से अधिक गरीब-मजदूर परिवारों को पका पकाया भोजन खिलाया गया। हनुमानगढ़ी मंदिर में भी जरूरतमंदों को लंच पैकेट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें