फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: न्यायिक कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की तरफ से विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को न्यायिक कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर अपनी आवाज बुलंद की। 25 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित कर्मियों के प्रदेश स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष समरजीत सिंह के नेतृत्व में रैली में शामिल न्यायिक कर्मचारियों ने कर्मियों के अधिकारों की उपेक्षा किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। कर्मियों ने कहा कि न्यायिक कर्मचारियों की कई बहुप्रतीक्षित मांगे लंबे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया। मांग पूरी न होने पर प्रदेश संगठन की ओर से सत्याग्रह का आह्वान किया गया है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मांग पूरी किए जाने का अनुरोध किया गया था। मांग पूरी न कर उपेक्षा किए जाने पर सत्याग्रह आंदोलन तय है। प्रमुख मांग संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोत्तरी व नियमितीकरण, वर्ष 2021-2022 से लंबित सेवा नियमावली प्रख्यापन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद का पुनर्सृजन, 4600 निर्धारित वेतनभोगी कर्मियों को मकान किराया भत्ता पुनरीक्षण आदि को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। इस मौके पर विनीत मिश्र, जितेंद्र सिंह, गुलाब यादव, राजेश मिश्र, राजेंद्र पांडेय, अंबुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें